Author: Laxman Kashyap
लक्ष्मण कश्यप गरियाबंद। लौह पुरुष और राष्ट्र एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज जिला प्रशासन, माय भारत तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में ‘यूनिटी मार्च पदयात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर तथा पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया। यह पदयात्रा ग्राम पंचायत नागाबुड़ा स्कूल चौक से नहरगांव, कोकड़ी होते हुए गांधी मैदान गरियाबंद में संपन्न हुई। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू, खाद्य आयोग…
वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे देश की एकता, अखंडता और आत्मगौरव का प्रतीक – कलेक्टर श्री बी एस उइके। लक्ष्मण कश्यप गरियाबंद। भारत के राष्ट्रीय गीत ’वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज गरियाबंद जिले में राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव आरंभ हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से राष्ट्रीय कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही जिले में भी सामूहिक गायन और देशभक्ति कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हुई। जिले ग्राम पंचायत नागाबुड़ा में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस…
8-8 लाख के इनामी कमांडर सुनील और सचिव एरिना समेत पूरी उदंती एरिया कमेटी ने हथियार डाले। गरियाबंद पुलिस और सीआरपीएफ के सतत अभियान का बड़ा असर, 37 लाख के इनामी नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता गरियाबंद। जिले से शुक्रवार को नक्सल मोर्चे पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता दर्ज की गई है। शासन की पुनर्वास नीति और पुलिस के लगातार प्रयासों से प्रतिबंधित उदंती एरिया कमेटी के सभी सात सक्रिय नक्सलियों ने गरियाबंद पुलिस लाइन में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें चार महिला नक्सली शामिल हैं।आत्मसमर्पण करने वालों में डिविजनल कमेटी सदस्य सुनील उर्फ जगतार सिंह और…
