Close Menu
    What's Hot

    सोसल मीडिया में एक युवक ने आदिवासियों को दी अभद्र गाली गलौज, आदिवासी समाज में आक्रोश एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की मांग।

    May 30, 2026

    भाजपा मंडल कोपरा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा, डोमन साहू बने सोशल मीडिया सहसंयोजक।

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • Home
    • गरियाबंद
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • टेक – ऑटो
    • दुनिया
    • देश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा
    • Contact
    Home»Breaking News»सोसल मीडिया में एक युवक ने आदिवासियों को दी अभद्र गाली गलौज, आदिवासी समाज में आक्रोश एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की मांग।
    Breaking News

    सोसल मीडिया में एक युवक ने आदिवासियों को दी अभद्र गाली गलौज, आदिवासी समाज में आक्रोश एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की मांग।

    Laxman KashyapBy Laxman KashyapMay 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email

    लक्ष्मण कश्यप,गरियाबंद। पिछले दिनों 27 मई को गरियाबंद जिले के अम्लीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा सोसल मीडिया का गलत उपयोग कर आदिवासियों को जातिसूचक, मां/ बहन की गाली गलौज किए जाने को लेकर आदिवासी समाज प्रमुखों ने आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।

    लेकिन इतने गंभीर मामले के बावजूद पुलिस थाना अम्लीपदर द्वारा दोषी पर किसी प्रकार की गिरफ्तारी, कार्यवाही नही किए जाने से समाज के लोगो में भयंकर रोष व्याप्त है। आदिवासी समाज का दुर्भाग्य देखिए। जब यह मामला अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद में आया तब समाज प्रमुखों एवम जनप्रतिनिधियों द्वारा पुनः इसी मामले को लेकर 29 मई को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवम पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल को ज्ञापन सौंपा गया और दोषी के ऊपर सक्त से सक्त कार्यवाही करने की बात कही।

    समाज प्रमुखों ने कहा आज चारो तरह आदिवासी समाज के लोगो को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, एवम सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है इतने अधिकार होते हुए भी आज आदिवासी समाज शासन प्रशासन की निष्क्रियता के कारण असुरक्षित महसूस कर रहा है। आदिवासी इस देश के मूल निवासी है जिसने हमेशा जल जंगल जमीन को ही अपना पूर्वज, देवी देवता माना है, जिसकी सुरक्षा एवम संरक्षण करना आदिवासी समाज का धर्म, एवम कर्म है। लेकिन कुछ लोग की गलत मानसिकता की वजह से आज समाज के लोग असहज महसूस कर रहा है। कई ऐसे लोग है जो आदिवासी की अधिकारों का हनन कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर आदिवासी बनकर नौकरी कर रहे है।आदिवासी के अधिकारों को ही आय का जरिया बना लिए है और सोसल मीडिया में अनर्गल बातें कर, समाज के लोगो को भड़काने, समाज में अशांति का वातावरण निर्मित कर रहे है। समाज के लोगो ने कहा की ऐसे लोगो को अब बर्दास्त नही किया जाएगा पानी सर के ऊपर आ गया है, अगर दोषी पर सक्त से सक्त कार्यवाही नही होती है तो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल गरियाबंद ने कहा की दो दिन पहले एक सोसल मीडिया अकाउंट से आदिवासी समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणीया की गई थी, उसमे थाना अम्लीपदर में सुसंगत धाराओं में एट्रोसिटी एक्ट और बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुआ है, इस मामले की विवेचना कर रहे है, और सक्त से सक्त कार्यवाही करेंगे।

    इस दौरान उमेंदी कोर्राम अध्यक्ष, महेंद्र नेताम संरक्षक, वीरेंद्र ध्रुव, संतूराम ध्रुव, दालचंद ध्रुव, नरेंद्र ध्रुव सरपंच, तोरण मंडावी, रमेश सोम, गुलशन देव, सुरेखा नागेश, निरंजन ध्रुव, लक्ष्मण कश्यप, आरती ध्रुव, सहित समाज के सैकड़ों लोगो की उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभाजपा मंडल कोपरा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा, डोमन साहू बने सोशल मीडिया सहसंयोजक।
    Laxman Kashyap
    • Website

    Chief Editor (Gariaband)

    Related Posts

    भाजपा मंडल कोपरा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा, डोमन साहू बने सोशल मीडिया सहसंयोजक।

    May 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Subscribe to Updates

    Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

    Advertisement
    Chief Editor
    Chief Editor

    Name: Laxman Lal Kashyap
    Email:laxmankasyap452@gmail.com
    Mobile No:+91 76928 36920
    Address:Raweli Loharsi Gariyaband , Chhatisgarh 492109

    🆔 UDYAM No.: CG-25-0010176

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Important Link
    • About Us
    • Disclaimer
    • Term & Condition
    • Privacy Policy
    Disclaimer

    sachkadarpan.com is a web portal edited from Laxman kashyap of Gariaband district. The aim of sachkadarpan.com is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..

    Latest Post

    सोसल मीडिया में एक युवक ने आदिवासियों को दी अभद्र गाली गलौज, आदिवासी समाज में आक्रोश एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की मांग।

    May 30, 2026

    भाजपा मंडल कोपरा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा, डोमन साहू बने सोशल मीडिया सहसंयोजक।

    May 27, 2026
    © 2026 Sach Ka Darpan. Designed by Sharp Web Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Term & Condition
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.