Close Menu
    What's Hot

    सोसल मीडिया में एक युवक ने आदिवासियों को दी अभद्र गाली गलौज, आदिवासी समाज में आक्रोश एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की मांग।

    May 30, 2026

    भाजपा मंडल कोपरा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा, डोमन साहू बने सोशल मीडिया सहसंयोजक।

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • Home
    • गरियाबंद
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • टेक – ऑटो
    • दुनिया
    • देश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा
    • Contact
    Home»Breaking News»भाजपा मंडल कोपरा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा, डोमन साहू बने सोशल मीडिया सहसंयोजक।
    Breaking News

    भाजपा मंडल कोपरा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा, डोमन साहू बने सोशल मीडिया सहसंयोजक।

    Laxman KashyapBy Laxman KashyapMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email

    लक्ष्मण कश्यप, गरियाबंद/कोपरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल कोपरा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन में नए एवं ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में सक्रिय युवा कार्यकर्ता डोमन साहू को भाजपा मंडल कोपरा का सोशल मीडिया सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

    इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताते हुए खुशी जाहिर की। बताया जा रहा है कि भाजपा संगठन अब सोशल मीडिया के माध्यम से गांव-गांव तक अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों की जानकारी हर वर्ग तक पहुंच सके।

    भाजपा मंडल कोपरा द्वारा इस बार ऐसे युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है जो संगठन के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ सोशल मीडिया और जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इसी सोच के तहत डोमन साहू को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डोमन साहू की पहचान क्षेत्र में एक मेहनती और ऊर्जावान कार्यकर्ता के रूप में रही है।

    नई जिम्मदारा मिलने के बाद डोमन साहू न भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं मंडल पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर में जनता तक जानकारी पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है और इसके जरिए सरकार की योजनाओं, संगठन की उपलब्धियों एवं जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Next Article सोसल मीडिया में एक युवक ने आदिवासियों को दी अभद्र गाली गलौज, आदिवासी समाज में आक्रोश एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की मांग।
    Laxman Kashyap
    • Website

    Chief Editor (Gariaband)

    Related Posts

    सोसल मीडिया में एक युवक ने आदिवासियों को दी अभद्र गाली गलौज, आदिवासी समाज में आक्रोश एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की मांग।

    May 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Subscribe to Updates

    Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

    Advertisement
    Chief Editor
    Chief Editor

    Name: Laxman Lal Kashyap
    Email:laxmankasyap452@gmail.com
    Mobile No:+91 76928 36920
    Address:Raweli Loharsi Gariyaband , Chhatisgarh 492109

    🆔 UDYAM No.: CG-25-0010176

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Important Link
    • About Us
    • Disclaimer
    • Term & Condition
    • Privacy Policy
    Disclaimer

    sachkadarpan.com is a web portal edited from Laxman kashyap of Gariaband district. The aim of sachkadarpan.com is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..

    Latest Post

    सोसल मीडिया में एक युवक ने आदिवासियों को दी अभद्र गाली गलौज, आदिवासी समाज में आक्रोश एट्रोसिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की मांग।

    May 30, 2026

    भाजपा मंडल कोपरा में युवा नेतृत्व को बढ़ावा, डोमन साहू बने सोशल मीडिया सहसंयोजक।

    May 27, 2026
    © 2026 Sach Ka Darpan. Designed by Sharp Web Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Term & Condition
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.